इंदौर का मूक बधिर पहलवान राज वर्मा ब्राजील में दिखाएगा दम

मध्य प्रदेश सरकार से लगाई मदद की गुहार खेलपथ संवाद इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के मूक बधिर पहलवान राज वर्मा 24वें ग्रीष्मकालीन डीफलिंपिक के लिए चुने गए हैं। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में कई स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। राज वर्मा के बड़े भाई ऋषभ वर्मा ने अपने अनुज को मूक खिलाड़ियों के ब्राजील ओलम्पिक में भाग लेने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।  राज की मां का 2016 में और पिता का 2020 में निधन हो गया। परिवार की आर्थिक.......

विजयप्रभा 800 और 1500 मीटर में विजयी

स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स में लोहारू ने मनवाया लोहा खेलपथ संवाद लोहारू। भिवानी के भीम स्टेडियम में 26 व 27 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में लोहारू खण्ड के शिक्षक खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये विजेता शिक्षक खिलाड़ी 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाली राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या विजयप.......

एमपी एकेडमी ने खालसा हॉकी एकेडमी अमृतसर को हराया

खेलो इंडिया अंडर-21 वूमेन हॉकी लीग फाइनल फेज खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 से 30 मार्च तक चल रही खेलो इंडिया अंडर-21 वूमेन हॉकी लीग के फाइनल फेज के मुकाबले में एमपी एकेडमी ने खालसा हॉकी एकेडमी अमृतसर पर 3-2 से जीत दर्ज की। फाइनल फेज के दो पूलों में 10 टीमें भागीदारी कर रही हैं। मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी को पूल-ए में रखा गया है।  शुक्रवार को खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर के सातवें मिनट में खा.......

कुरुक्षेत्र को हराकर पंजाब विश्वविद्यालय ने जीता खिताब

महिला नेटबाल प्रतियोगिता खेलपथ संवाद धर्मशाला। अखिल भारतीय अंतर केंद्रीय विश्वविद्यालय महिला नेटबाल स्पर्धा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने जीत ली है। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को कड़े मुकाबले में 29-28 से पराजित कर खिताब हासिल किया।  कालीकट विवि ने बंगलूरू सिटी विवि को 40-17 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम तीसरे.......

सोनीपत के पैरा एथलीट ने बनाया नया रिकॉर्ड

दुबई में जीता सिल्वर मेडल, बटोरी वाहवाही खेलपथ संवाद सोनीपत। जिले के गांव भदाना के रहने वाले पैरा एथलीट धर्मबीर नैन ने टोक्यो पैरालम्पिक में मिली हार से उबरते हुए नए एशियन रिकॉर्ड के साथ देश की झोली में सिल्वर मेडल डाल दिया। धर्मबीर नैन ने दुबई में चल रही 13वीं फैजा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 30.25 मीटर के पुराने एशियन थ्रो के रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए 31.09 मीटर की दूरी पर थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। .......

अव्यवस्था की भेंट चढ़ी उचाना मैराथन

ईनाम वितरण में गड़बड़झाले का आरोप खेलपथ संवाद जींद। शहीदी दिवस पर बुधवार को एनएच 352 स्थित खटकड़ टोल से शुरू हुई उचाना मैराथन में अव्यवस्थाओं का बोलबाला देखने को मिला। सबसे पहले 21 साल से 40 तक आयु के धावकों को दौड़ना था। भीड़ अधिक होने पर 12 से 20, 21 से 40, 40 से अधिक उम्र वाले धावकों को एक साथ दौड़ाया गया। प्रतियोगिता समापन के समय ईनाम वितरण में भी गड़बड़झाला किया गया। पंजाबी पॉप स्टॉर हनी सिंह द्वारा गाना गाने के दौरान अपन.......

फर्जी खेल संगठनों से सावधान रहें खिलाड़ी

भारतीय ओलम्पिक संघ ने खेल मंत्रालय से लगाई प्रतिबंध की गुहार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हमारे देश में फर्जी खेल संगठनों की भरमार होने से इन दिनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी ठगे जा रहे हैं। खिलाड़ियों को ठगी के खेल से बचाने के लिए भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओसी) ने 21 फर्जी खेल महासंघों की सूची खेल मंत्रालय को भेजी है। पत्र में मंत्रालय से इन फर्जी संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई गई है।  केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अन.......

यूपी में खेल बजट पांच सौ करोड़ करने की तैयारी

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देगी योगी सरकार खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में खेलों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगी। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये का कोष निर्धारित किया जाएगा। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना की तर्ज पर पूरे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को खोजने के प्रयास होंगे। इस दौरान महिला खेल प्रतिभा को निखारने पर वि.......

भोपाल फिर बनेगा हॉकी की नर्सरीः मुख्यमंत्री चौहान

औबेदुल्ला खां हैरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट-2022 का शुभारम्भ खेलपथ संवाद भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औबेदुल्ला खां हैरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ करते हुए कहा कि भोपाल कभी हॉकी की नर्सरी था, हम पुनः भोपाल को हॉकी की नर्सरी के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। हॉकी हमारे देश का मान है, भोपाल की शान है और भारत की जनता का सम्मान है। हमारे खिलाड़ी उत्साह से परिपूर्ण हैं, यदि उन्हें उचित रूप से संसाधन और श्रेष्ठ प्रशिक्षक उप.......

मुख्यमंत्री चौहान ने कावेरी ढीमर को दी 11 लाख रूपये की सम्मान निधि

कावेरी ने हाल ही कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप में जीते 7 स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद भोपाल। हाल ही सम्पन्न 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य कयाकिंग-कैनोइंग अकादमी की खिलाड़ी कावेरी ढीमर ने प्रदेश की टीम के लिए 7 स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। कावेरी की इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपने निवास कार्यालय पर आमंत्रित कर 11 लाख रूपये की सम्मान निधि का चैक .......